सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   AE was surrounded and beaten up; the police detained one accused on the spot

Haldwani: एई को घेरकर पीटा, चेन लूटने का आरोप; पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

 ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे पेयजल निगम के सहायक अभियंता उमेश चंद्र जोशी पर वाहन सवार युवकों ने हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। टीपीनगर पुलिस ने वाहन सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।

AE was surrounded and beaten up; the police detained one accused on the spot
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) स्थित पेयजल निगम के सहायक अभियंता उमेश चंद्र जोशी को बुधवार रात दो वाहन सवार युवकों ने घेरकर पीट दिया। एई का आरोप है कि उसका मोबाइल तोड़ते हुए सोने की चेन लूटी गई। टीपीनगर पुलिस ने वाहन सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।

Trending Videos

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को दी तहरीर में हल्द्वानी के वार्ड 56 निवासी लता जोशी ने कहा कि उनके पति उमेश चंद्र जोशी रुद्रपुर से ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब टांडा जंगल में उनके वाहन को स्काॅर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। वह घबराकर तेजी से वाहन चलाते हुए हल्द्वानी की ओर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्काॅर्पियो व एक अन्य वाहन में तैनात युवकों ने पीछा किया और बेलबाबा के समीप ओवरटेक कर गाड़ी जबरन रुकवा दी। इसके बाद युवकों ने उमेश को जमकर पीटा। दो तोले सोने की चेन लूटने के साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि रात में ही पुलिस ने स्काॅर्पियो व एक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed