सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR of criminal intimidation against IRS officer in property dispute

Nainital News: संपत्ति विवाद में आईआरएस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक धमकी की एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
FIR of criminal intimidation against IRS officer in property dispute
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमीन के विवाद में काठगोदाम थाने में शुक्रवार रात ग्रेटर नोएडा निवासी आईआरएस अधिकारी अमित कुमार मिश्रा के खिलाफ आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी शीशमहल निवासी बाल कृष्ण मिश्रा की तहरीर पर दर्ज की गई है। मामला जमीन के एक पुराने विवाद से जुड़ा है।
Trending Videos


बाल कृष्ण मिश्रा ने पुलिस को सौंपी तहरीर बताया कि उनके चचेरे भतीजे अमित कुमार मिश्रा ने आठ मार्च की शाम उन्हें धमकी दी। अमित मिश्रा ने कहा कि वह उन्हें और उनके बेटे को बंगलूरू से पकड़कर मारेंगे। शिकायतकर्ता ने अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। बाल कृष्ण का आरोप है कि अमित मिश्रा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2021 में उनकी भूमि और घर को चोरी-छिपे बेच दिया था। इसका विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था। जमीन के विवाद में कोर्ट में भी एक वाद दाखिल किया गया है। पीड़ित के अनुसार, वाद दर्ज करने से नाराज होकर अमित मिश्रा ने धमकी दी है। सीओ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी अमित मिश्रा के खिलाफ आपराधिक धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed