{"_id":"69c98e216778668a1106c23a","slug":"consuming-adequate-water-and-seasonal-fruits-will-keep-you-healthy-in-summer-dr-ms-dugtal-nainital-news-c-238-1-shld1020-124212-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पर्याप्त पानी और मौसमी फलों का सेवन रखेगा सेहतमंद: डॉ. एमएस दुग्ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पर्याप्त पानी और मौसमी फलों का सेवन रखेगा सेहतमंद: डॉ. एमएस दुग्ताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने लोगों से खानपान आदि में सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉ. दुग्ताल के अनुसार, गर्मियों में अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। उन्होंने तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे मौसमी फल खाने की सलाह दी। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर रखें और हल्के सूती कपड़े पहनें।
डॉ. दुग्ताल ने अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में विशेष देखभाल की जरूरत होती है, उन्हें नियमित रूप से पानी और तरल पदार्थ देते रहें।
Trending Videos