सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student leaders create ruckus in MBPG College demanding passing of failed students

Haldwani: फेल विद्यार्थियों को पास कराने की मांग पर छात्र नेता छत पर चढ़े, पुलिस ने उतारकर मामला शांत कराया

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में फेल छात्रों को पास करने की मांग पर छात्र नेताओं के छत पर चढ़ने से हंगामा मच गया। पुलिस ने जबरन उतारकर मामला शांत कराया।

Student leaders create ruckus in MBPG College demanding passing of failed students
एमबीपीजी कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रों को पकड़ती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब कुछ छात्र नेता अनुत्तीर्ण छात्रों को पास करने की मांग के लिए प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उन्हें जबरन नीचे उतारा जिसके बाद शिक्षकों के समझाने पर मामला शांत हुआ। यह घटना बीएससी पांचवें सेमेस्टर में जूलॉजी सहित अन्य विषयों में नौ छात्रों के फेल होने के बाद हुई।

Trending Videos

चार-पांच छात्र नेता फेल हुए नौ छात्रों को पास करने या विशेष बैक पेपर दिलवाने की मांग के लिए मंगलवार सुबह शिक्षकों के पास पहुंचे। शिक्षकों ने उन्हें समझाया कि इस प्रकरण का समाधान कॉलेज स्तर पर नहीं हो सकता। उन्होंने ज्ञापन देने के लिए कहा। इसी दौरान छात्रनेता मयंक गोस्वामी प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ने लगा। उसे देखकर हर्ष और मेहुल शाह सहित छात्र नेता भी छत पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची एलआईयू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिक्षक लगातार छात्रनेताओं से नीचे उतरने का आग्रह करते रहे लेकिन वे नहीं माने। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले छात्रनेताओं से शांतिपूर्वक उतरने के लिए कहा। जब छात्रनेता नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें जबरन छत से उतारा। और उन्होंने छात्रों को समझाया कि फेल छात्रों को ऐसे पास नहीं कर सकते। यह प्रावधान नहीं है। बाद में छात्रों ने एक ज्ञापन सौंपा जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं फेल छात्रों को पास नहीं कर सकते : प्राचार्य
इस दौरान किसी कार्यक्रम में गए प्राचार्य कॉलेज लौटे। उन्होंने छात्रनेताओं को स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार फेल छात्रों को सीधे पास नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई प्रावधान मौजूद नहीं है। छात्रों की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें ज्ञापन देने की सलाह दी थी।

बीएससी पांचवें सेमेस्टर में जूलॉजी में कुछ छात्रों के फेल होने पर छात्रनेता पहुंचे थे। उन्हें सांकेतिक धरना करने की अनुमति दी लेकिन वह नहीं माने। उन्हें समझाया कि आरटीआई के माध्यम से कॉपी खुलवा लें लेकिन कॉपी दोबारा चेक होने का नियम नहीं है। हमने फेल छात्रों को बुलाने और उन्हें खोजा भी लेकिन उस दौरान कोई फेल छात्र मौजूद नहीं था। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। - डॉ. कविता बिष्ट, प्राक्टर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed