फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contractors staged a protest while half-naked over the royalty issue.

Nainital News: रॉयल्टी मुद्दे पर ठेकेदारों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Contractors staged a protest while half-naked over the royalty issue.
हल्द्वानी। रॉयल्टी की कीमतों में पांच गुना इजाफा किए जाने के विरोध में बुधवार को ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शहर और आसपास के ठेकेदारों ने बुद्ध पार्क में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रायल्टी बढ़ाने के आदेश को रद्द कर व्यवस्था को पहले की तरह ही लागू कराने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुद्ध पार्क में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों के लगातार संघर्ष और विरोध के बीच सरकार की ओर से उक्त शासनादेश पर स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है। यह निश्चित रूप से संघर्ष के दौरान मिली एक राहत है, लेकिन यह ठेकेदारों की अंतिम जीत नहीं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने निर्णय लिया कि जब तक रॉयल्टी संबंधी शासनादेश को स्थायी रूप से समाप्त नहीं किया जाता और ठेकेदारों की मांगों का पूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया गया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। प्रदर्शनकारियों में सचिव कैलाश साह, राजेंद्र सिंह नेगी, आशीष बिष्ट, उमेश पनेरू, घनश्याम पाठक, शोएब अहमद, दयाकिशन जोशी, चंदन खोलिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article