{"_id":"6ae25355e028930bc90a88e3","slug":"youth-dies-after-consuming-a-poisonous-substance-four-days-ago-nainital-news-c-8-1-hld1057-858690-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चार दिन पहले खाया विषैला पदार्थ, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चार दिन पहले खाया विषैला पदार्थ, युवक की मौत
Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद कैफ (18) की एसटीएच में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार चार दिन पहले उसने घर में विषैला पदार्थ खा लिया था। तभी से उसका इलाज चल रहा था। उसके परिवार में अब बुजुर्ग मां और पति से अलग रह रही छोटी बहन है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां ने ही बेटा-बेटी की परवरिश की। पालन-पोषण के लिए मकान का एक हिस्सा तक बेचना पड़ा था। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। विषैला पदार्थ क्यों खाया इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।