सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowds of devotees gather at temples on Nav Samvatsar

Nainital News: नव संवत्सर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gather at temples on Nav Samvatsar
विज्ञापन
नैनीताल/लालकुआं। नव संवत्सर पर बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। हनुमानगढ़, पाषाण देवी मंदिर, गोलू मंदिर, शिव मंदिर, गंगनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नयना देवी मंदिर में निर्धारित समय पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। दिन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर में बारिश के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई थी। शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। नवरात्र के चलते लोगों की ओर से घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई लोगों ने घरों में कलश स्थापना भी की। नव संवत्सर पर लालकुआं के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर भजन-कीर्तन हुए। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।
Trending Videos


कलश यात्रा के साथ रामकथा ज्ञान यज्ञ शुरू
गरमपानी/कालाढूंगी। बेतालघाट ब्लॉक के दुर्गापुरी पावन धाम में बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र पर रामकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने बेतालेश्वर मंदिर से दुर्गापुरी मंदिर तक भगवान राम के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। कथावाचक मंगला माधुरी ने श्री राम की लीलाओं का गुणगाान किया। इस दौरान रविशंकर महाराज, पान सिंह जलाल, प्रताप बोरा, कैलाश कांडपाल आदि मौजूद रहे। घोड़ाखाल गोल्ज्यू देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कालाढूंगी में कुआंडांट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed