{"_id":"69ccfd0bab7e98b15c028db6","slug":"video-nainital-university-bowed-to-abvps-agitation-accepting-several-demands-including-phd-admission-process-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: एबीवीपी के आंदोलन के आगे झुका विश्वविद्यालय, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया सहित कई मांगें मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: एबीवीपी के आंदोलन के आगे झुका विश्वविद्यालय, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया सहित कई मांगें मानी
गायत्री जोशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM IST
Link Copied
नैनीताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रहितों की अनदेखी के खिलाफ खोले गए मोर्चे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। छात्र प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद प्रशासन ने छात्रों की लगभग सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को नैनीताल व हल्द्वानी से छात्रनेता कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे, यहां उन्होंने विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने विवि के अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराया। इस आंदोलन की सबसे बड़ी सफलता पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर रही। विश्वविद्यालय ने पूर्व में जारी किए गए पीएचडी प्रवेश विज्ञापन को अग्रिम आदेशों तक वापस ले लिया है। छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे कि पीएचडी की परीक्षाएं विश्वविद्यालय स्तर पर ही आयोजित की जाएं, न कि केवल नेट के आधार पर प्रवेश दिया जाए। इसके अलावा परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी की शिकायतों पर भी प्रशासन ने नरम रुख अपनाया है। बीएससी (जंतु विज्ञान) और बीकॉम (आयकर) के प्रश्नपत्रों की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग स्वीकार कर ली गई है। अब इन कॉपियों को संबंधित विषय संयोजकों को दिखाया जाएगा और उनकी रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के भविष्य का फैसला होगा। एक और बड़ी राहत बैक पेपर को लेकर मिली है। हालांकि नई शिक्षा नीति के तहत यूजीसी ने बैक पेपर का प्रावधान खत्म कर दिया है, लेकिन छात्रों के व्यापक हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय अब यूजीसी को एक सकारात्मक सिफारिश पत्र लिखेगा। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज गरकोटी, भानु प्रताप सिंह चौहान, मोहित पंत, धीरज बिष्ट, आर्यन बेलवाल, यतिन पांडे, तेजस खुल्बे, हर्षित पाठक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।