{"_id":"69ccfd48581bbcc62900e0a6","slug":"video-voting-process-begins-for-district-bar-association-elections-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू
गायत्री जोशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:41 PM IST
Link Copied
नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की 109वीं कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह 10.30 बजे से हो रहे मतदान के तहत 289 मतों के सापेक्ष 61 सदस्य मतदान कर चुके हैं।
बता दें कि मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। इस दौरान कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान 3. 30 बजे तक होगा। जिसके बाद मतगणना और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव सहित कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश चंद्र शिवांशु जोशी जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।