सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devotees see Baba as the incarnation of Hanuman.

Nainital News: बाबा को हनुमान अवतार के रूप में देखते हैं भक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees see Baba as the incarnation of Hanuman.
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। हनुमान जयंती के अवसर पर बाबा नीब करौरी महाराज का कैंची धाम स्थित मंदिर श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनेगा। देश, दुनिया के भक्त इस पावन स्थल पर हनुमान जी के दर्शन और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। मान्यता है कि बाबा ने अपने 11 धामों में विशेष लगाव के कारण कैंची को मनसा सिद्धि यानी “जो मांगा वो मिला” का दर्जा दिया था। कैंची धाम के अलावा नैनीताल जिले में भूमियाधार, काकड़ीघाट, हनुमानगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में वृंदावन, ऋषिकेश, लखनऊ, शिमला, फर्रुखाबाद, खिमासेपुर, दिल्ली समेत कई धाम हैं, लेकिन बाबा का विशेष लगाव हमेशा कैंची धाम से रहा। धाम की स्थापना पर बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1942 में कैंची निवासी पूर्णानंद तिवारी को पैदल नैनीताल से लौटते समय बाबा नीब करौरी मिले। बाबा ने कहा कि 20 साल बाद यह स्थान उनके पावन चरणों से धन्य होगा। 24 मई 1962 को बाबा फिर यहीं पहुंचे जहां आज कैची मंदिर खड़ा है। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्रतिष्ठा 1964 में हुई थी। आज भी मंदिर में सोमवारी महाराज की धूणी के अवशेष सुरक्षित हैं। बाबा के प्रति आस्था रखने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु बाबा को हनुमान का अवतार मानते हुए उनकी पूजा-अर्चना के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं।
Trending Videos



हनुमान जयंती में मंदिर में रोज की तरह पूजा होगी और नित्य बंटने वाला प्रसाद मिलेगा। बाबा द्वारा स्थापित नैनीताल स्थित हनुमान गढ़ और ऋषिकेश मंदिर में व्यापक रूप से हनुमान महोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप साह भय्यू, प्रबंधक कैंची धाम मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed