फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking alcohol by the lakeside proves costly; tourists assaulted.

Nainital News: झील किनारे शराब पीना पड़ा महंगा, पर्यटकों से मारपीट

Mon, 13 Jul 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 13 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drinking alcohol by the lakeside proves costly; tourists assaulted.
नैनीताल। तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी के समीप बोट स्टैंड पर रविवार को झील किनारे शराब पी रहे कुछ पर्यटकों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। बाद में राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद पर्यटक वहां से चले गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ पर्यटक बोट स्टैंड के पास बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। वहां तैनात एक युवक ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed