सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education Department has made it mandatory to keep first aid boxes along with cold water in schools

भीषण गर्मी: स्कूलों में ठंडे पानी के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की एडवायडरी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 27 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशेष एडवायजरी जारी की है। लू और गर्मी से होने वाली दिक्कतों से बचाव हेतु पेयजल, फर्स्ट एड बॉक्स, इनडोरखेलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Education Department has made it mandatory to keep first aid boxes along with cold water in schools
हल्द्वानी में पड़ रही भीषण से बचने के लिए मुंह ढककर जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बढ़ता तापमान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और लू लगने के प्रभावों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को परिसर में फर्स्ट एड बॉक्स की समुचित व्यवस्था करने और दिन के समय इनडोर खेलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को तेज गर्मी से बचाव के लिए ढीले, सूती और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर विद्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ की ओर से सभी बीईओ और उपशिक्षाधिकारियों को जारी निर्देश में विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ और शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

Trending Videos


स्कूल बच्चों को पानी पीने को करेंगे प्रेरित

एडवायजरी के अनुसार चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार, पसीना आने पर बच्चों और स्कूलों को जागरूक करने और तत्काल प्राथमिक उपचार या चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को विद्यालय और घर दोनों स्थानों पर अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज धूप में कक्षा-कक्षों में प्रकाश, पंखों और वायु संचार की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार खिड़कियां और दरवाजे भी बंद करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है। हमारी पहली प्राथमिकता छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। जल्द ही कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के स्कूल से छुट्टी का समय भी घटाया जाएगा। - गोविंद राम जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed