Uk: ईद के दिन अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोके गए पर्यटकों के वाहन, शटल सेवा से भेजे गए नैनीताल और कैंचीधाम
ईद और वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नैनीताल और कैंचीधाम में बाहरी जिलों से आने वाले दोपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने एंट्री प्वाइंटों पर सख्ती बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के अवसर पर नैनीताल और कैंचीधाम में भारी भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाहरी जिलों से आने वाले दोपहिया वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को काठगोदाम, कालाढूंगी रूसी बाईपास, सेनिटोरियम और भीमताल समेत विभिन्न एंट्री प्वाइंटों पर बिना पार्किंग के होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका गया। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नैनीताल व कैंचीधाम भेजा गया। जबकि नैनीताल व कैंची धाम में बाहरी दो पहिंया वाहनों व टैक्सी बाइकों पर रोक लगा दी गई है।
एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि ईद के बाद वीकेंड तक बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। खासकर रामपुर, मुरादाबाद, उधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक बाइक और टैक्सी बाइक के जरिए नैनीताल पहुंचते हैं जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
उन्होंने बताया कि नैनीताल और कैंचीधाम में बाहरी जिलों से आने वाली निजी बाइकों और टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। वीकेंड तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने ऐसे वाहनों को एंट्री प्वाइंटों पर ही रोककर अस्थाई पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा अथवा सार्वजनिक परिवहन साधनों के जरिए गंतव्य तक भेजा जा रहा है।
एसपी ने कहा कि वीकेंड के दौरान बड़े वाहनों को तो पहले से ही एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाता है, लेकिन दोपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही से शहर में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। साथ ही तेज रफ्तार और बेतरतीब तरीके से चलने वाली बाइकों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नैनीताल और कैंचीधाम में दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।