सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Tax Department takes major action in Nainital, collects GST worth lakhs of rupees

Uttarakhand: नैनीताल में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का जीएसटी वसूला

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 28 May 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक ब्रांडेड होटल, एक रेस्टोरेंट और 10 अन्य होटल लाखों का कर वसूला हैं। 

State Tax Department takes major action in Nainital, collects GST worth lakhs of rupees
जीएसटी चोरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने तीन अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये का कर वसूला है। इनमें एक ब्रांडेड होटल, एक रेस्टोरेंट और 10 अन्य होटल शामिल हैं।

Trending Videos

ज्योलीकोट स्थित एक ब्रांडेड होटल की जांच की गई। इसमें अक्तूबर से मार्च के बीच होटल की ओर से करीब 3.5 करोड़ रुपये का व्यापार कर लगभग 25 लाख रुपये की कर देयता घोषित की गई। नोटिस मिलने के बाद होटल ने तत्काल 10 लाख रुपये ब्याज सहित जमा कर दिए हैं। होटल बिना जीएसटी पंजीकरण के बार का संचालन भी कर रहा था। इस पर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बाजार मल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट ने लंबे समय से जीएसटी जमा नहीं की थी। पिछले आठ माह में रेस्टोरेंट ने करीब 20 लाख रुपये का कारोबार किया था। नोटिस के बाद रेस्टोरेंट ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक लाख रुपये ब्याज सहित जमा किए। वहीं मुक्तेश्वर, भीमताल और कैंची स्थित 10 होटलों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन होटलों पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) के तहत 18 फीसदी जीएसटी जमा न करने का आरोप है। यह नियम उन वाणिज्यिक भवनों के किराये या लीज पर लागू होता है जिनके मालिक जीएसटी में पंजीकृत नहीं हैं। विभाग ने ऐसे 10 होटलों को चिह्नित किया है। विभाग की ओर से अन्य होटल और रेस्टोरेंट भी चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed