{"_id":"6a174ba6f3ef51c3380c029c","slug":"power-cuts-hit-consumers-during-nautapa-haldwani-news-c-337-1-hld1039-133323-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नौतपा में उपभोक्ताओं पर गिरी कटौती की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नौतपा में उपभोक्ताओं पर गिरी कटौती की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती ने भाबर में नौतपा का असर दोगुना कर दिया है। आग उगलती गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने एसी, कूलर और पंखे तो लगाए हैं लेकिन कटौती के चलते यह महज शोपीस बनकर रह जा रहे हैं। बीते दस दिनों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 60 घंटे से आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रही है। औसतन हर दिन पांच घंटे बिजली गुल होने से 60 से 70 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।
दस दिनों में 10 घंटे केवल शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए बिजली काटी गई। बाकी कटौती बिजली लाइनों में ओवरलोडिंग से हुए फॉल्ट के कारण रही। यूपीसीएल के ग्रामीण डिवीजन में बिजली संकट अधिक रहा है। लाइनें ओवरलोड होने पर 20 ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़े और मेन लाइन के जंफर जल गए। रोजाना दोनों डिविजनों में 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सर्विस केबल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिदिन एक से दो घंटा बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों को सताया है। बुधवार को भी टीपीनगर बिजलीघर के देवलचौड़, रामपुर रोड, जज फार्म इलाकों में बिजली संकट से लोग परेशान रहे।
दिनांक कितनी बिजली गुल रही
18 मई सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक
19 मई दोपहर में एक घंटा और शाम छह से 11 बजे तक
20 मई दोपहर में एक घंटा और शाम छह से 11 बजे तक
21 मई दोपहर में तीन घंटा
22 मई सुबह से रात एक बजे तक साढ़े 12 घंटे
23 मई सुबह से दोपहर तक चार घंटे
24 मई दोपहर से रात तक आठ घंटा
25 मई सुबह के समय दो घंटा
26 मई सुबह से दोपहर तक पांच घंटा
ये आंकड़े टीपीनगर, सुभाषनगर, फूलचौड़, कमलुवागांजा, गौलापार, रानीबाग, कालाढूंगी रोड, 13 बीघा बिजलीघरों से जुड़े हैं।
मुखानी, बेलबाबा और जजफार्म पर अधिक लोड
मुखानी, बेलबाबा और जज फार्म फीडर सबसे अधिक लोड वाले हैं। बिजली संकट में इन इलाकों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने शहर आगमन के दौरान बिजली संकट का मामला उठने पर डीएम और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। उनके दौरे के बाद बिजली आपूर्ति में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
--
रोस्टिंग, शटडाउन ने भी किया परेशान
पिछले 10 दिनों में बिजली बाधित होने की मुख्य वजह पिटकुल और यूपीसीएल की ओर से की गई बारी-बारी से रोस्टिंग भी रही। इसके अलावा जज फार्म, गौलापार और रानीबाग में शटडाउन शेड्यूल जारी कर बिजली काटी गई। बिजली संकट सबसे अधिक लाइनों में फॉल्ट से हुआ।
आमजन को बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। फीडरों का लोड बांटा जा रहा है। लाइन डिस्टेंस को कम किया जा रहा है, इस सप्ताह आईटीआई वाला नया बिजलीघर शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। - रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल

Trending Videos