Uttarakhand: नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त; DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 28 मिमी बारिश हुई, जबकि कालाढूंगी में 18, रामनगर में 14.4, नैनीताल में 1 और बेतालघाट में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत वर्षा 6.3 मिमी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल जिले में शुक्रवार को सुबह तक मौसम सामान्य रहा और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सुबह 9:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालाढूंगी में 18 मिमी, रामनगर में 14.4 मिमी, नैनीताल में 1 मिमी और बेतालघाट में 1.5 मिमी बारिश हुई। जिले में औसत वर्षा 6.3 मिमी दर्ज की गई है।
बारिश के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आठ मोटर मार्ग बंद हैं। इनमें कूल मोटर मार्ग, गड़िया-घुत्ताधार-बेतालघाट मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, अंबेडकर ग्राम-रिखोली मोटर मार्ग, भीड़ापानी-महतौली मोटर मार्ग, रुयड़ा-कोटा-कोकड़-हरीशताल मोटर मार्ग, पतलोट-पश्यागांव मोटर मार्ग और पंगोट-देचौरी मोटर मार्ग शामिल हैं। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी से मार्ग खुलवाए जा रहे हैं।
जलाशयों और बैराजों से पानी के डिस्चार्ज पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार गौला बैराज में चेतावनी और खतरे के स्तर पर डिस्चार्ज क्रमशः 27,576 और 41,364 क्यूसेक है। कोसी बैराज में यह क्रमशः 51,786 और 76,998 क्यूसेक और नंधौर नदी में 10,000 और 35,075 क्यूसेक है।
आपदा रिपोर्ट में अब तक छह भवनों के आंशिक क्षति दर्ज की गई है। इसके अलावा 20 आंगन/दीवार क्षति और एक छोटे पशु की हानि की सूचना है। पूर्ण भवन क्षति और बड़े पशु की हानि का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और नालियों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बंद मार्गों को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।