फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60-year-old woman misdeed in Gadarpur

Uttarakhand Crime: गदरपुर में 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, 30 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार; भेजा जेल

Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

गदरपुर क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
60-year-old woman misdeed in Gadarpur
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 30 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बीते बृहस्पतिवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे की बताई गई है। आरोप है कि महिला किसी कार्य से रास्ते से जा रही थी, तभी गांव में रहने वाले युवक ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध के बावजूद आरोपी उसे कथित रूप से अपने घर के अंदर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने महिला को करीब चार घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वहां से निकलने के बाद महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद महिला की पुत्रवधू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर मामले की जांच कर रही एसआई मेघा शर्मा और सकैनिया चौकी के एसआई विजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपी सुरेश को अब्दुलानगर से बमनपुरी को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। 

60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना जा रही है। - अखिलेश कुमार, सीओ बाजपुर/गदरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed