फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diversion plan issued for Kainchi Dham-Bhowali-Bhimtal on Independence Day and Sunday

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक

Fri, 14 Aug 2026 06:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 06:59 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस और रविवार को भीड़ को देखते हुए कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है, जो सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Diversion plan issued for Kainchi Dham-Bhowali-Bhimtal on Independence Day and Sunday
कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए डायवर्जन प्लान जारी

विस्तार

इस वीकेंड स्वतंत्रता दिवस और रविवार को भीड़ के मद्देनजर कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह प्लान सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। इन दो दिनों में श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

 

  • अल्मोड़़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे। अन्य भारी वाहनों को रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बाहरी जनपदों एवं राज्यों से निजी वाहनों से आने वाले पर्यटक, जो भीमताल और कैंची धाम मंदिर जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। नैनीताल होते हुए कैंची जाने वालों के वाहन सेनेटोरियम में खड़े किए जाएंगे। यहां से शटल सेवा से भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य को जा सकेंगे और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले चौपहिया वाहन क्वारब-नथुवाखान-रामगढ़ मार्ग से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

 

15 अगस्त पर जिले के नौ बैरियरों पर होगी चेकिंग
जिले में स्वतंत्रता दिवस पर शांति, सुरक्षा और काननू व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, सार्वजनिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने को कहा है। इसके तहत जिले भर में चिह्नित बैरियरों पर संबंधित थानों से पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाएगी

यह बैरियर बनाए-
टांडा बैरियर, एमवीआईआर बैरियर, सुभाषनगर बैरियर, गड़प्पू बैरियर, हल्दुवा बैरियर, मोहान बैरियर, धानाचूली बैरियर, क्वारब और खैरना बैरियर। इसके अतिरिक्त होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed