फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress Satyagraha March against alleged purification in haldwani

Haldwani: कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, बोले- संविधान के राज में भेदभाव नहीं चलेगा

Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
सार

आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्याग्रह मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Congress Satyagraha March against alleged purification in haldwani
कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद जनसभा स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इसे सामाजिक भेदभाव और जातिगत मानसिकता के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध बताया।

विज्ञापन

मार्च की शुरुआत मंगल पड़ाव स्थित आंबेडकर पार्क से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान से अपवित्र नहीं होता। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी भाईचारे और सामाजिक समरसता की पहचान है। यहां नफरत और भेदभाव की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि खरगे जी देश के वरिष्ठ संवैधानिक नेता हैं और उनके सम्मान का सवाल सामाजिक समानता से भी जुड़ा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि मुद्दा भाजपा-कांग्रेस से आगे बढ़कर सामाजिक सम्मान और संविधान का है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्धिकरण की राजनीति नहीं, समानता की राजनीति चाहिए
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के कारण सार्वजनिक स्थान को शुद्ध करने की सोच गंभीर चिंता का विषय है। कार्यकर्ताओं ने संविधान के राज में भेदभाव नहीं चलेगा, सामाजिक सम्मान हमारा अधिकार है और जाति के आधार पर भेदभाव बंद करो जैसे नारे लगाए। सत्याग्रह में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, मलय बिष्ट, जया कर्नाटक, संजय किरौला, मधु सांगुड़ी, इंदर पाल आर्य, मोहन बिष्ट, हेम पांडे, किरन माहरा, जाकिर हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

भीमताल में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला
हल्द्वानी रामलीला मैदान में बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भीमताल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों जन आक्रोश रैली निकालकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष सतीश टम्टा ने कहा कि भाजपा ने ओछी राजनीति कर दलितों का अपमान किया है। कांग्रेस नेता लाखन सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के मुद्दों पर जवाब न देकर ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव पुष्कर सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, खुशीराम आर्य, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed