सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly scooter rider dies after being hit by truck in haldwani

Haldwani Road Accident: सिस्टम की लापरवाही... अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचक्की रोड पर अंबिका विहार के निकट रानीबाग चित्रशिला घाट से किसी की अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस लौट रहे सुरेश चंद्र (70) पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

Elderly scooter rider dies after being hit by truck in haldwani
पंचक्की रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आंखों पर पट्टी बांध चुकी पुलिस को शहर में खून से लाल होती सड़कें नहीं दिख रही है। ना ही अपनों को खोने के बाद लोगों के घरों में गूंजने वाली चित्कार सुनाई दे रही है। यही वजह है कि हल्द्वानी में जहां-तहां खुदी सड़कों पर खनन और अन्य सामग्री लेकर भारी वाहन सरेआम लोगों को मौत बांटते दौड़ रहे हैं। करीब डेढ़ माह में आबादी वाले इलाकों में भारी वाहन दो लोगों की जिंदगी लील चुके हैं। पुलिस और प्रशासन इस कदर लापरवाह हो गए हैं कि सीएम के सचिव के अलावा स्थानीय विधायक की भी नहीं सुन रहे हैं।

Trending Videos

बता दें कि कुमाऊं आयुक्त व सीएम के सचिव दीपक रावत ने जिलाधिकारी को नौ फरवरी को पत्र लिखकर कहा था कि कालाढूंगी रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित हो। रविवार को जिस कैंटर से सुरेश पांडे की जान गई वह कालाढूंगी रोड की ओर ही जा रहा था। शहर में तमाम कार्यदायी संस्थाओं ने आयुक्त के पत्र पर गौर करना मुनासिब नहीं समझा। ना ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। आयुक्त के अलावा स्थानीय कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की भी नहीं सुनी गई। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही पुलिस को हादसे की आशंका जातो हुए चेताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर से हो रही कमाई

आबादी वाले इलाकों में भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही तमाम सवाल खड़े कर रही है। कार्यदायी संस्थाओं की गाड़ियों के अलावा यहां अन्य भारी वाहन भी रफ्तार भरते नजर आ जाएंगे। लोगों का कहना है कि बिना सुविधा शुक्ल के ये वाहन मुख्य सड़कों से आंतरिक मार्गों पर नहीं घुस सकते है। इनसे कमाई हो रही है तभी इन पर रोक नहीं लगाई जाती है।


सिटी मजिस्ट्रेट को विकास कार्याें के दौरान सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षित आवाजाही प्राथमिकता है। यूयूएसडीए को खोदाई आदि कार्याें में मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल

यूयूएसडीए के अधिकारियों को समय-समय पर बैठक लेकर जनसुरक्षा को देखते हुए काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। निर्माण या खोदाई स्थल पर बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से लगाने के लिए भी कहा है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

Haldwani Road Accident: सिस्टम की लापरवाही... अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed