सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity reached Gwal Dev of Nainital for first time after 78 years of independence

आजादी के 78 वर्षों बाद इंतजार खत्म: नैनीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली, पहाड़ों में रोशनी से खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के गोरिया देव ग्राम के तोक ग्वाल देव में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी है। राकेश नैनवाल के प्रयासों और सांसद निधि से यह संभव हुआ। कठिन पहाड़ियों में लाइन बिछाकर घरों तक बिजली पहुंचाई गई, अब सड़क निर्माण का भी आश्वासन मिला।

Electricity reached Gwal Dev of Nainital for first time after 78 years of independence
आज़ादी के बाद अब हुआ इंतजार खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज़ादी के 78 वर्षों बाद नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के गोरिया देव ग्राम के तोक ग्वाल देव में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्रामीणों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। यह कार्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के प्रयासों से संभव हो पाया। उन्होंने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से सांसद निधि से गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य कराया।

Trending Videos


कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने खड़ी पहाड़ियों में ढाई किलोमीटर की बिजली लाइन बिछाकर गांव में भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। राकेश नैनवाल ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि बिजली पहुंचने के बाद स्वयं गांव जाकर लोगों से मिलेंगे, जिसे उन्होंने पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आने से गांव के सभी परिवारों में खुशी का माहौल है। इस दौरान राकेश नैनवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव तक सड़क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भी सांसद से वार्ता कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजू नेगी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सरपंच बालम नेगी, किसान मोर्चा कार्यकर्ता ललित नेगी, वरिष्ठ नेता हरीश बेलवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, बिजली विभाग के एई दीपक पाठक, चंदन जलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed