सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant Attacks in Tanda Range; Tempo Passengers Jump Out to Save Their Lives

Nainital News: टांडा रेंज में हाथी का हमला, टेंपो सवारों ने कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 03 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Elephant Attacks in Tanda Range; Tempo Passengers Jump Out to Save Their Lives
विज्ञापन
लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में शनिवार को डेढ़ दांत वाले हाथी ने गेहूं से लदे टेंपो पर हमला कर दिया। इस दौरान टेंपो चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाथी के हमले में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों की जान जा चुकी है।
Trending Videos

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में हाथियों का आतंक बना हुआ है। टांडा बाईपास पर खत्ते से गेहूं लादकर आ रहे टेंपो पर झाड़ियों से निकले हाथी ने अचानक हमला किया। हाथी को आता देख चालक और साथियों ने तुरंत वाहन से छलांग लगाई और सुरक्षित स्थान की ओर भागे। हाथी ने टेंपो में लदी तीन बोरी गेहूं को नीचे गिराकर बर्बाद कर दिया। टेंपो चालक वसीम खान ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चालक से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुनादी कर जंगल न जाने की हिदायत

टांडा जंगल के आसपास के क्षेत्र में इन दिनों एक डेढ़ दांत वाला जंगली हाथी वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तस्कर हाथी लगातार आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई लोगों ने खेतों में जाना तक बंद कर दिया है। वन विभाग ने शनिवार को मुनादी कर लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की। टांडा रेंज के रेंजर आरएन गौतम के मुताबिक एक दांत टूटे हुए हाथी का स्वभाव काफी आक्रामक हो गया है। यह कई बार खेतों और बस्तियों के पास दिखाई दे चुका है। वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की दहशत से शाम होते ही वे घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed