सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after the accident, the administration did not wake up, traffic failed in Mallital

Nainital News: दुर्घटना के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, मल्लीताल में ट्रैफिक फेल

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Even after the accident, the administration did not wake up, traffic failed in Mallital
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बीडी पांडे अस्पताल–मोहनको रोड पर कुर्मांचल बैंक के पास तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में नितिन कार्की को चेहरे और नाक पर चोट आई, जबकि दूसरे युवक प्रियांशु के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था।
Trending Videos


हादसे के दूसरे दिन भी सड़कों पर अवैध पार्किंग के कारण रास्ता संकरा बना रहा और लोग बेखौफ होकर वन-वे में गलत दिशा से वाहन दौड़ाते नजर आए। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोतवाल हेम पंत ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed