{"_id":"6a5d28bed875d678940084b2","slug":"fir-against-husband-and-wife-accused-of-fraud-nainital-news-c-418-1-shld1006-8588-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी
Mon, 20 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी के गौजाजाली बिचली पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी कमल जोशी की तहरीर पर भीमताल पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। कमल जोशी ने तहरीर में कहा कि दिनेश पांडे, उनकी पत्नी विमला पांडे, निवासी ग्राम रामड़ी आन सिंह हल्द्वानी फतेहपुर, हाल निवासी विश्वकुलम मेहरागांव ने उनके पिता अमरनाथ जोशी से 1.10 करोड़ रुपये लेकर जमीन का रजिस्टर्ड समझौता किया। शेष 8.80 लाख देकर रजिस्ट्री करने की बात कही। कहा कि रजिस्ट्री के दिन दोनों नहीं पहुंचे। पता चला कि जमीन पहले से बंधक रखी गई थी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश पांडे और विमला पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन