{"_id":"6a5dbbc55749e321360032c6","slug":"girl-molested-in-the-name-of-music-lessons-in-ramnagar-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में शिक्षक की हैवानियत: संगीत सिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, POCSO में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में शिक्षक की हैवानियत: संगीत सिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, POCSO में केस दर्ज
Mon, 20 Jul 2026 11:40 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:40 AM IST
सार
रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में संगीत शिक्षक जस्टिन पर 12 साल की छात्रा को संगीत सिखाने के बहाने छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के एक शिक्षक पर उनकी 12 साल की छात्रा से संगीत सिखाने के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 साल की बेटी है, जो रामनगर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप लगाया कि शनिवार को विद्यालय के संगीत शिक्षक तेलीपुरा निवासी जस्टिन ने संगीत सिखाने के नाम पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बताया कि जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।