UK: पापा मैं घर पहुंच गई...हॉस्टल से गायब मेडिकल छात्रा ने दिया था सबको झटका, फिर इस तरह मिटाई परेशानी
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से प्रथम वर्ष की एक छात्रा सोमवार सुबह बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गई। उसका मोबाइल बंद था, जिससे हड़कंप मच गया। शाम को छात्रा ने पिता को फोन कर देहरादून स्थित अपने घर पहुंचने की सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से प्रथम वर्ष की एक छात्रा सुबह अचानक गायब हो गई। छात्रा का मोबाइल बंद था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। दिनभर कॉलेज प्रशासन, पुलिस और परिजन उसे तलाशते रहे। शाम को छात्रा ने पिता को फोन कर खुद के घर पहुंचने की जानकारी दी तो सभी ने राहत महसूस की।
जानकारी के अनुसार छात्रा सोमवार सुबह आठ बजे के करीब किसी को कुछ बताए बगैर हॉस्टल से निकल गई। जब कक्षाएं शुरू हुईं और वह नहीं पहुंची तो उसके लापता होने की चर्चा परिसर में फैल गई। खोजबीन के बाद भी जब छात्रा नहीं मिली तो काॅलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली तो वहां कपड़े और सामान बिखरे पड़ा मिला।
बाद में हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि छात्रा बाइक पर बैठकर कॉलेज परिसर से बाहर निकली है। खोजबीन के दौरान ही यह जानकारी देहरादून में रह रहे छात्रा के परिजनों को दी गई। घबराए माता-पिता शाम को हल्द्वानी पहुंच गए। उनके मेडिकल काॅलेज पहुंचने के आधा घंटे बाद ही छात्रा के पिता के मोबाइल की घंटी बजी। घबराए पिता ने फोन रिसीव किया तो दूसरी ओर से आवाज आई, पापा... मम्मी कहां हैं? मैं घर पहुंच गई हूं, लेकिन यहां तो ताला लगा है।
बेटी की आवाज सुन दिनभर से तनाव झेल रहे कॉलेज प्रशासन, पुलिस, सहपाठियों और परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। छात्रा के आने के बाद सही बात पता चलेगी।