फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accidents are continuously happening in Nainital district

UK: हादसों ने तोड़ी 231 लोगों की जिंदगी की डोर, नैनीताल जिले में डेढ़ साल में 363 दुर्घटनाओं में 361 लोग घायल

Mon, 20 Jul 2026 11:35 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 20 Jul 2026 11:35 AM IST
सार

नैनीताल जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में कई परिवारों के चिराग बुझ गए हैं जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में 227 सड़क हादसों में 151 लोगों की मौत और 200 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Accidents are continuously happening in Nainital district
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन चलाते समय एक छोटी सी चूक कई घरों को उजाड़ देती है। नैनीताल जिले में बीते डेढ़ वर्षों में ऐसे ही कई परिवारों के 231 लोग अपनी जिंदगी सड़क हादसों में गंवा चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुए हैं।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में कई परिवारों के चिराग बुझ गए हैं जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में 227 सड़क हादसों में 151 लोगों की मौत और 200 लोग घायल हुए थे। इस वर्ष एक जनवरी से 16 जुलाई तक 136 सड़क हादसों में 80 लोगों की जान जा चुकी है और 161 लोग घायल हुए हैं। इस तरह बीते डेढ़ साल में जिले में 363 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। गौर करने वाली बात हैं कि नैनीताल-कालाढूंगी रोड, रामनगर और हल्द्वानी शहर में ज्यादा हादसे हुए हैं। हादसों के ये आंकड़े जिले में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

नियमों की अनदेखी छीन रही सांसें
लगातार हो रहे सड़क हादसों के कई कारण भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार नशे में वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया दौड़ाना, ओवरटेक, यातायात नियमों की अनदेखी हादसों के कारण हैं। ज्यादातर हादसों में तेज रफ्तार व लापरवाही प्रमुख कारण है। चालकों की छोटी सी लापरवाही व तेज स्पीड कई परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालकों से अपील है कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed