फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case against both parties in Wellesley-Rajpura dispute

UK: इंस्टाग्राम कॉल से शुरू हुआ झगड़ा...सड़क पर ईंटें चलीं, अब दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई FIR, अज्ञात पर केस

Mon, 20 Jul 2026 11:47 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 20 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

वैलेजली और राजपुरा के किशोरों के गुटों में हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में दो नामजद (किशोर) समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर ईंट से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
Case against both parties in Wellesley-Rajpura dispute
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हल्द्वानी के वैलेजली और राजपुरा के किशोरों के गुटों में हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में दो नामजद (किशोर) समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर ईंट से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन

पिछले दिनों ठंडी सड़क पर किशोरों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इस मामले में वैलेजली वाले पक्ष ने बीते शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


रविवार को राजेंद्रनगर वार्ड-12 राजपुरा निवासी दूसरे पक्ष के आयुष चरण ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि तीन दिन पहले उसके दोस्त आदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉल कर कुछ युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाली आईडी में सुहेल नाम आ रहा है। वीडियो कॉल में दो किशोरों की पहचान हुई। 17 जुलाई की दोपहर वह अपने भाई से मिलने नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी के पास गया था। वहां से वह दोस्तों के साथ आवास-विकास की तरफ जा रहा था कि सौरभ होटल के पास पान के खोखे पर खड़े दो किशोरों ने गालीगलौज की। इसके बाद उनके अन्य साथियों ने ईंट मारकर मुझे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल से रेफर करने के बाद दोस्त मुझे बेस अस्पताल ले गए थे तभी वहां मौजूद हमलावर फिर उलझ गए। गौरतलब है कि शनिवार को वैलेजली के किशोरों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद समेत 33 अज्ञात पर जानलेवा हमले का आरोप है।

 

मारपीट की घटना में क्रॉस एफआईआर की गई है। हल्द्वानी कोतवाली मामले की जांच कर रही है। जहां विवाद हुआ वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed