{"_id":"69de9f8ff40acf2cce00ffa0","slug":"forced-to-cover-damaged-school-walls-with-saris-and-shawls-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124829-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: क्षतिग्रस्त विद्यालय की दीवारों को साड़ी और शॉल से ढकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: क्षतिग्रस्त विद्यालय की दीवारों को साड़ी और शॉल से ढकने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के ब्रेसाइड प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं जिससे शिक्षकों को उन्हें साड़ी और शॉल से ढकना पड़ रहा है। वार्ड सात में स्थित इस भवन में विद्यार्थी असुरक्षित माहौल में पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
नगर पालिका के वार्ड सभासद जीतेंद्र पांडे जीनू ने बताया कि यह भवन नगर पालिका का है। इसे शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षा विभाग को दिया गया था। विद्यालय प्रबंधन के पत्राचार पर भी जर्जर भवन में सुधार की कोई पहल नहीं हुई है। जीनू ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर भवन की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने इस मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलने की बात कही है। ब्रेसाइड विद्यालय के पास नगर पालिका ने हाल ही में जन आरोग्य केंद्र शुरू किया है। इसके बावजूद पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय की अनदेखी की जा रही है। यह स्थिति विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X