सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani recorded a maximum temperature of 36 degrees Celsius

Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज; जानें डॉक्टरों की सलाह

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Haldwani recorded a maximum temperature of 36 degrees Celsius
मंगलवार को बड़ी गर्मी से हर कोई परेशान नजर आया। काठगोदाम में पुल के पास बहती गैला नदी में गोता वगाकर युवाओं ने खुद को राहत दिलाने का प्रयास किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इस दौरान बाहर निकलना लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया।

Trending Videos

अप्रैल की शुरुआत में जहां पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लोगों को हल्की ठंड और बारिश से राहत मिली थी वहीं अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भाबर और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप, शुष्क हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कुछ दिन पहले तक गर्म कपड़े पहनने वाले लोग अब चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से बचने के रास्ते तलाश रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में हुई बारिश से जो अस्थायी राहत मिली थी वह अब खत्म हो चुकी है और वातावरण पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

देहरादून से अधिक गर्म हल्द्वानी
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान देहरादून से अधिक रहा। हल्द्वानी के 36 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले देहरादून में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 11.8 रहा। इसी तरह मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


अप्रैल में पहली बार पारा 35 के पार
इस महीने यह पहली बार है जब तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। कुछ दिन पहले तक मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई थी। इस दौरान लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए थे लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

पिछले दिनों का तापमान रिकॉर्ड

तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

06 अप्रैल: अधिकतम 32.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस

07 अप्रैल: अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस

08 अप्रैल: अधिकतम 28.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस

09 अप्रैल: अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस,

10 अप्रैल: अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस,

11 अप्रैल: 11 अप्रैल को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा

12 अप्रैल: अधिकतम 30.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस

13 अप्रैल: अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस

----डॉक्टरों की सलाह----

फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली और डॉ. नीलांबर भट्ट के अनुसार :

शरीर को निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पीएं

खाली पेट घर से बाहर न निकलें

धूप में निकलते समय चश्मा और सनस्क्रीन का उपयोग करें

सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर रखें

दोपहर के समय अनावश्यक बाहर जाने से बचें

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें

इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। फिलहाल तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री अधिक है। आने वाले महीनों में अत्यधिक गर्मी के संकेत नहीं है। - रोहित थपलियाल मौसम वैज्ञानिक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed