सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girija Temple Ramnagar closed due to rain

बारिश के चलते बंद हुआ गर्जिया मंदिर: टीले के प्रवेश द्वार तक पहुंचा पानी, यहां गणपति विसर्जन पर लगाई रोक

अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Sep 2025 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बारिश के चलते गर्जिया मंदिर के पुजारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को कोसी नदी के आसपास नहीं जाने को कहा है।

Girija Temple Ramnagar closed due to rain
गर्जिया मंदिर के पास बही दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

लगातार हो रही बारिश के चलते गर्जिया मंदिर के पुजारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं कोसी के बढ़ते जलस्तर के चलते गर्जिया मंदिर परिसर में स्थित बची 10 दुकानें भी पानी के बहाव में बह गईं। प्रशासन ने लोगों को कोसी नदी के आसपास नहीं जाने को कहा है।

रविवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर आ गई है। गर्जिया मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि सुबह 10 बजे मंदिर की सीढि़यों तक पानी पहुंचने पर मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया है। कहा कि मंगलवार को भी पानी का जल स्तर कम नहीं हुआ तो मंदिर आगे भी बंद रहेगा। उधर पानी के उफान पर आते ही गर्जिया मंदिर परिसर में लगी बची हुई 10 दुकानें भी पानी के बहाव में बह गईं। इससे पूर्व विगत माह बढ़े पानी के बहाव से परिसर में लगी 70 दुकानें बह गई थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ही दुकानदारों को दुकानें खाली करा दी गई थीं। बताया कि जलस्तर बढ़ने पर करीब 10 दुकानें बह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल स्विच ऑफ न रहे
डीएम का निर्देश है कि मार्ग पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना जरूरी है। उनके भोजन की व्यवस्था की जाए। यह ध्यान रखें कि कोई भी अधिकारी या आपदा से जुड़ा कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा। वहीं, देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गौला बैराज, रकसिया नाला और दमनाढूंगा क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने पर पुलि अलर्ट रही। सीओ नितिन लोहनी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed