सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   teenager died after an iron angle from a damaged divider pierced his neck on the Nainital Highway

नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल हाईवे पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर से टकराकर हुए भीषण हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। क्षतिग्रस्त डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल किशोर की गर्दन में घुस गए जबकि हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

teenager died after an iron angle from a damaged divider pierced his neck on the Nainital Highway
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ, जिसने एक युवा जीवन को छीन लिया।
Trending Videos


मृतक किशोर की पहचान सचिन राठौर के रूप में हुई है, जो शिव शंकर ट्रांजिट कैंप का निवासी था। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। दुखद बात यह रही कि क्षतिग्रस्त डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल किशोर की गर्दन में घुस गए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में सचिन के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed