सब्सक्राइब करें

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या: इसलिए आटे के ड्रम में छिपाई लाश, किराएदार ने की ऐसी हैवानियत; कांप उठेगा दिल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 08:41 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में छिपा दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। किरायेदार आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालिका की हत्या का आरोप किरायेदार सुनील पर ही है। उसके कमरे में शव पड़ा मिला है। वह घटना के बाद से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। परिजन ने बताया कि सुनील पर कभी शक नहीं था कि वो ऐसा कर देगा।


बच्ची के चाचा पवन ने बताया कि उनका घर तीन मंजिला है भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है। घर में ही एक कमरे में सुनील अपनी मां के साथ रह रहा था। वह भी मोहल्ले का ही रहने वाला है। कोरोना में कर्ज होने पर उनका मकान बिक गया था। इस कारण वह किराए पर रहने लगा। उसका बड़ा भाई दूसरे मकान में रहता है। सुनील की गलत आदतों की वजह से पत्नी छोड़ कर चली गई थी। अब वह अकेला ही रह रहा था। मां कभी-कभी उसके पास आ जाती थीं। मंगलवार शाम को वह नजर आया था। मगर बुधवार सुबह वह सामने नहीं आया। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं था जिससे उसके बारे में पता किया जा सके। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतनी बड़ी घटना कर देगा। उसके परिजन की पुलिस तलाश कर रही है।


 
Trending Videos
Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जूता कारखाना संचालक की बेटी की हत्या कर आटे के ड्रम में छिपाया शव
 थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में मिला। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और तोड़फोड़ की कोशिश की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेश कुमार की 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे वह घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। परिजन को लगा रहा था कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी। प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती दिखी। बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। कई घरों की छत पर पुलिस गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। मंगलवार शाम से उसकी मां घर में नहीं है। वह खुद भी लापता हो गया है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला। एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला बच्च्ची का शव बरामद हो गया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।
 
Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद रोड पर आए लोग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की जैसे ही तैयारी की, लोग भड़क गए। उनका कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी हो। इसके बाद ही शव को ले जाने दिया जाएगा। फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर लोगों ने जाम लगाने के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पर डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों से कहा कि किरायेदार के ही कमरे में शव मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
 
विज्ञापन
Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल
दिनेश की दो बेटियां हैं, जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी थी। छोटी बेटी 5 साल की है। प्रज्ञा के लापता होने से मां प्रीति का रो-रो का बुरा हाल था। उन्हें किसी तरह परिजन ने संभाला। दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। मंदिर के सामने बैठकर मां बेटी के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रही थी। मगर रात में उसकी हत्या की खबर आई तो कोहराम मच गया। मां को किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला। पिता भी फूट-फूटकर रो रहे थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया था। किरायेदार भाग गया है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। आशंका है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed