सब्सक्राइब करें

रूला देगा पिता का ये वीडियो: बाजार जाने की बात कहकर यमुना में लगाई दोनों ने छलांग, आखिरी वक्त तक निभाई दोस्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 09:22 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोरों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा किशोर भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते दोनों यमुना की गहराई में समा गए।

विज्ञापन
Two Teenagers Drown in Yamuna Jawahar Bridge agra
यमुना में डूबे दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आगरा स्थित थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित जवाहर पुल के नीचे सोमवार शाम को यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। दो घरों की खुशियां मातम में सिमट गई। सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के साथ गोताखोरों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Trending Videos
Two Teenagers Drown in Yamuna Jawahar Bridge agra
यमुना किनारे बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

बाजार जाने की बात कहकर गए थे दोनों
लाल मस्जिद, वाटर वर्क्स निवासी सतीश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित और पड़ोसी सुरेंद्र कुमार का 15 वर्षीय बेटा राहुल सोमवार शाम करीब छह बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन दोनों यमुना नदी पर नहाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Teenagers Drown in Yamuna Jawahar Bridge agra
राहुल के पिता - फोटो : अमर उजाला

एक दूसरे को बचाने के चक्कर डूब गए दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोरों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा किशोर भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते दोनों यमुना की गहराई में समा गए। लेकिन जिस तरह से दोनों ने एक दूसरे के लिए जान की बाजी लगाई, उससे साफ होता है कि दोनों में गहरी दोस्ती थी।

Two Teenagers Drown in Yamuna Jawahar Bridge agra
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने की बचाने की कोशिश पर नाकाम रहे
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदकर काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का घटनास्थल रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों को मौके पर बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों किशोरों की तलाश जारी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed