{"_id":"69c40246e3eed3a1b0061d7e","slug":"tractor-trolley-loaded-with-potatoes-catches-fire-in-agra-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टकराई आलू से भरी ट्रॉली, धमाके के साथ लगी आग; 200 पैकेट जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टकराई आलू से भरी ट्रॉली, धमाके के साथ लगी आग; 200 पैकेट जलकर हुए राख
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जोरदार धमाके के साथ हुए शॉर्ट सर्किट ने पूरी ट्रॉली को आग के घेरे में ले लिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और राहगीरों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते 200 पैकेट आलू जलकर कोयला बन गए।
ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के धौर्रा रोड पर बुधवार शाम बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक किसान और राहगीर पर भारी पड़ गई। सड़क के ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में किसान के 200 पैकेट आलू जलकर राख हो गए, जबकि टूटकर गिरे तारों की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गया।
घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम जवाहरपुर निवासी किसान शिव कुमार शर्मा अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में 280 पैकेट आलू लादकर धौर्रा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज के ठीक पास रास्ते में लटक रही विद्युत केबल ट्रॉली के ऊपरी हिस्से में फंस गई। तार में खिंचाव इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल उखड़ गया और जोरदार धमाके के साथ हुए शॉर्ट सर्किट ने पूरी ट्रॉली को आग के घेरे में ले लिया। ट्रॉली को आग की लपटों में घिरा देख चालक शिव कुमार ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर आगे बढ़ा लिया, जिससे इंजन सुरक्षित बच गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और राहगीरों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते 200 पैकेट आलू जलकर कोयला बन गए।
Trending Videos

धौर्रा रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप, क्षेत्र में अंधेरा
इसी अफरा-तफरी के बीच, सड़क से गुजर रहे हिमायूंपुर गुर्जर निवासी भोला पुत्र बलबीर की बाइक जमीन पर बिछी मौत की तारों (केबल) में उलझ गई। अनियंत्रित होकर गिरने से भोला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बिजली का पोल टूटने से धौर्रा रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ढीले तारों की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। सूचना पर पहुँची पुलिस और विभाग की टीम ने देर रात लाइन काटकर मरम्मत का कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें:भयानक हादसा: मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, सड़क पर बिखरे शवों के चिथड़े; मंजर देख कांप गया कलेजा