{"_id":"69c3fcfb89ddcabdcf025178","slug":"tragic-death-of-mother-and-daughter-in-road-accident-in-agra-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, सड़क पर बिखरे शवों के चिथड़े; मंजर देख कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, सड़क पर बिखरे शवों के चिथड़े; मंजर देख कांप गया कलेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में महिला और बच्ची ट्रक के नीचे आ गईं और उनके ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
नियति का क्रूर खेल देखिए, जिस परिवार के घर में शहनाइयां बज रही थीं, वहां चंद मिनटों में चीख-पुकार मच गई। कागारौल के खेरागढ़ रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसकी महज एक वर्षीय दूधमुंही बच्ची की मौके पर ही रूह कंपा देने वाली मौत हो गई।
हादसा शाम 6.30 बजे करीब हुआ। राजस्थान के सैंपऊ, धौलपुर निवासी आशिक पुत्र कालीचरण अपनी पत्नी रजिया (28 वर्ष) और अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ महुअर, मलपुरा स्थित अपने मौसा के घर जा रहे थे। परिवार में शादी समारोह था। सभी खुशियों में शामिल होने के लिए उत्साहित थे, लेकिन कागारौल के खेरागढ़ रोड पर हेता के मंदिर के पास काल बनकर आए एक ट्रक ने सब कुछ खत्म कर दिया।
Trending Videos
हादसा शाम 6.30 बजे करीब हुआ। राजस्थान के सैंपऊ, धौलपुर निवासी आशिक पुत्र कालीचरण अपनी पत्नी रजिया (28 वर्ष) और अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ महुअर, मलपुरा स्थित अपने मौसा के घर जा रहे थे। परिवार में शादी समारोह था। सभी खुशियों में शामिल होने के लिए उत्साहित थे, लेकिन कागारौल के खेरागढ़ रोड पर हेता के मंदिर के पास काल बनकर आए एक ट्रक ने सब कुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेरागढ़ रोड पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मां और मासूम बच्ची ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। ट्रक का भारी पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे शरीर के चिथड़े सड़क पर बिखर गए।
यह मंजर देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात ठप हो गया। आरोपी चालक भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही कागारौल पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शवों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा।
पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आशिक (मृतका का पति), जो इस हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गया, अपनी पत्नी और कलेजे के टुकड़े को खोने के गम में सुध-बुध खो बैठा है। थाना प्रभारी कागाराैल ने बताया ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है। ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश के लिए टीम लगा दी गई हैं। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में घर के बाहर से आठ साल की बच्ची लापता, अपहरण की आशंका; तलाश में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में घर के बाहर से आठ साल की बच्ची लापता, अपहरण की आशंका; तलाश में जुटी पुलिस