सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gold and silver lose their shine despite falling prices

gold-silver: भाव गिरने के बाद भी सोने-चांदी की चमक फीकी, बाजारों में फिर भी नहीं लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद हल्द्वानी के सराफा बाजार में ग्राहकों की कमी बनी हुई है जिससे कारोबार सुस्त बना हुआ है। 

Gold and silver lose their shine despite falling prices
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद हल्द्वानी के सराफा बाजार में रौनक लौटती नजर नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है जिससे ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है और कारोबार सुस्त बना हुआ है। हल्द्वानी के मुख्य बाजार से लेकर सराफा गली तक, दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल कम हैं। सराफा व्यापारियों का कहना है कि जब भी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को लेकर अस्थिरता का माहौल बनता है तो व्यापार की रफ्तार सुस्त पड़ जाती है।

Trending Videos

पिछले दस दिनों सोने-चांदी के भाव

तारीख सोना 24 कैरेट (10 ग्राम) चांदी प्रति किलो

13 मार्च 1,59,000         2,64,500

14 1,58,500               2,64,500

15 1,58,500               2,64,500

16 1,57,500               2,60,000

17 1,57,600              2,62,000

18 1,56,700              2,58,500

19 1,52,400              2,40,000

20 1,51,500              2,42,000,

21 1,48,800              2,35,000

22 1,41,540              2,32,320

23 1,45,970              2,55,131

दुकानदार बोले

कई बार ग्राहक कम रेट पर बनवाने के लिए ऑर्डर देता है लेकिन जब वह गहने लेने आता है रेट में वृद्धि हो जाती है। पुराने ऑर्डर और तय सौदे के कारण दुकानदार को बढ़े हुए दामों का बोझ खुद उठाना पड़ता है। इससे कई बार भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। -राजू भोसले सुनार, बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के दाम गिरने से इसके कारोबार में हल्की हलचल जरूर हुई है लेकिन बाकी पूरा बाजार इस समय पूरी तरह से शांत है। जब तक सोने-चांदी के रेटों में स्थिरता नहीं आएगी तब तक बाजार का माहौल और व्यापारिक गतिविधियां ऐसी ही बनी रहेंगी। -कमल कुमार, सुनार मुख्य बाजार

पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के रेटों में गिरावट तो दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद कारोबार अच्छा नहीं हो रहा है। कीमतों को लेकर बनी हुई इस अस्थिरता के बीच आम लोगों को मौजूदा दामों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। -प्रीत पाल सिंह, सोनार, मुख्य बाजार


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed