सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hazardous Potholes on Chhoti Haldwani Link Road Cause Havoc

Nainital News: छोटी हल्द्वानी लिंक मार्ग पर खतरनाक गड्ढों से आफत

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 03 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Hazardous Potholes on Chhoti Haldwani Link Road Cause Havoc
विज्ञापन
कालाढूंगी। 40 लाख की लागत से बना छोटी हल्द्वानी लिंक मार्ग एक साल के भीतर ही बदहाल है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं।
Trending Videos


लोनिवि हल्द्वानी ने कालाढूंगी स्थित नैनीताल तिराहे से छोटी हल्द्वानी गांव को जाने वाले मोटर मार्ग पर लगभग एक वर्ष पूर्व डामर किया था। खराब गुणवत्ता के चलते डामरीकरण जल्द ही उखड़ गया और पूरी सड़क जगह-जगह गड्ढों में बदल गई। सोमवार को वार्ड नंबर एक निवासी दीवान सिंह सड़क पर फैली बजरी में फिसलकर गिर पड़े जिससे उन्हें चोटें आई है। वार्ड नंबर एक के सभासद रोहित बुदलाकोटी ने कहा कि तीन माह से सड़क बदहाल है। यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जांच कर संबंधित ठेकेदार से कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। -प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed