फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain in many parts of the state including Nainital-Champawat

Uttarakhand: नैनीताल-चंपावत सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, सरयू घाटी में अतिवृष्टि; अलर्ट जारी

Fri, 14 Aug 2026 09:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 09:56 AM IST
सार

आज काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जबकि बागेश्वर जिले की सरयू घाटी में अतिवृष्टि से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Heavy rain in many parts of the state including Nainital-Champawat
नैनीताल में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जबकि बागेश्वर जिले की सरयू घाटी में अतिवृष्टि से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

काशीपुर और पिथौरागढ़ में बारिश, रुद्रपुर में बूंदाबांदी
प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम ने करवट ली है। काशीपुर में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं रुद्रपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश दर्ज की गई है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन

नैनीताल में कोहरा और जोरदार बारिश जारी

पर्वतीय जिले नैनीताल में मौसम का मिजाज और भी बिगड़ गया है। यहां घने कोहरे के बीच जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते दृश्यता बेहद कम हो गई है और स्कूल जा रहे बच्चों को सड़कों पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, यहां आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन भी बारिश के बीच करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू घाटी के गांवों में अतिवृष्टि, जान-माल का नुकसान नहीं
बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की सीमांत सरयू घाटी के कई गांवों में अतिवृष्टि (भारी से अतिभारी बारिश) की सूचना है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुलम, सलिंग, सुंडिंग, सुमगढ़, लाहुर, मिकिला खलपट्टा, चौड़ा, सूपी, तरसाल, झूनी और खलझूनी समेत पूरे घाटी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है।

गनीमत यह रही कि अभी तक इन क्षेत्रों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। फिर भी, प्राथमिक सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रभावित गांवों से लगातार संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

चंपावत में भी बारिश, स्कूली बच्चे परेशान

चंपावत नगर में सुबह से बादल छाए रहने के बाद देर सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। इससे हल्की ठंड का एहसास हुआ, लेकिन बारिश के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसको देखते हुए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed