{"_id":"69cd6bbe6e124e3cf8037ee3","slug":"if-apple-flowers-bloom-less-farmers-are-worried-about-the-fruits-nainital-news-c-418-1-shld1006-5214-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेब में फूल कम खिले तो किसानों को फलों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेब में फूल कम खिले तो किसानों को फलों की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। क्षेत्र में इस बार सेब के पेड़ों में फूल सामान्य से काफी कम आए हैं जिससे बागवानों में उत्पादन घटने की आशंका पनप रही है। आम तौर पर इस समय पेड़ों पर घना फूल आता है लेकिन इस बार फूल हल्के और कम संख्या में दिखाई दे रहे हैं। इस कारण फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। लोद गांव के किसान चंदन सिंह का कहना है कि पेड़ों में फूल बहुत कम आए हैं। अगर यही स्थिति रही तो उत्पादन आधे से भी कम रह सकता है। गल्ला के लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि ठंड और नमी सही समय पर नहीं मिलने से पेड़ ठीक से फूल नहीं दे पाए। सूपी बना के किसान तरुण के अनुसार कम फूल का सीधा असर फल की संख्या पर पड़ेगा। इससे आमदनी घटेगी और किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं सुनकिया के बची सिंह मेहता का कहना है कि अगर आगे मौसम ठीक रहा तो कुछ हद तक सुधार हो सकता है लेकिन अभी हालात चिंताजनक हैं। किसानों का कहना है कि फूल कम आने का असर फल के आकार और गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है।
सेब में फूल कम आने के पीछे मौसम में बदलाव, ठंड की कमी और असमय तापमान बढ़ना प्रमुख कारण हो सकते हैं। कभी-कभी गलत प्रूनिंग के चलते भी ऐसा हो सकता है। सेब के पेड़ एक-एक साल के अंतर पर भी फूल-फसल घटाते बढ़ाते हैं। किसान बागानों की नियमित देखभाल करें और आवश्यक पोषक तत्वों का छिड़काव करें।
प्रेमा राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी, नैनीताल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X