सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jasmeet Kaur of Rudrapur became the state topper in the PCS exam

Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनीं रुद्रपुर की जसमीत कौर, मेहनत और लगन से मिली कामयाबी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर की जसमीत कौर ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने जसमीत के घर पहुंचकर उनकी उपलब्धि को सराहा और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

Jasmeet Kaur of Rudrapur became the state topper in the PCS exam
रुद्रपुर की जसमीत कौर परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों के साथ खुश नजर आई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनीं रुद्रपुर निवासी जसमीत कौर ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन और परीक्षा प्रणाली में विश्वास को दिया है। उनका मानना है कि नकल विरोधी कानून परीक्षाओं के लिए प्रभावी है और सिस्टम पूरी तरह से फेयर है। यदि कोई भी अभ्यर्थी पूरी निष्ठा से मेहनत करे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

Trending Videos

जसमीत कौर वसुंधरा पाम हाउस रुद्रपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में बागेश्वर जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद संभाल रही हैं। उनके पिता जसवंत सिंह कारोबारी व मां मनप्रीत कौर गृहिणी हैं। जसमीत ने पीसीएस परीक्षा में दूसरे प्रयास में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि पिछले प्रयास में उनकी रैंक 52 थी और वह बागेश्वर में ही नियुक्त हुईं। जसमीत ने पूरे दावे के साथ कहा कि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो भी उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं, उन्हें पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। उनका कहना है कि अगर मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी नीतियों विशेष रूप से 33 प्रतिशत आरक्षण के लाभ का भी उल्लेख किया जिसने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। जसमीत कौर का मानना है कि जो भी इस क्षेत्र में आना चाहता है उसे जुनून के साथ आना चाहिए और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। जसमीत की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने जसमीत के घर पहुंचकर उनकी उपलब्धि को सराहा और जसमीत को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed