सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth Muay Thai Championship 2026 kicks off with 883 athletes and coaches participating

Haldwani: गौलापार में मूए थाई चैंपियनशिप का आगाज, 883 खिलाड़ी और प्रशिक्षक ले रहे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सातवीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 883 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक के अलावा 100 से अधिक रेफरी हिस्सा ले रहे हैं।

Youth Muay Thai Championship 2026 kicks off with 883 athletes and coaches participating
अंंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित 7वीं मुए थाई चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सातवीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 मंगलवार से शुरू हो गई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 883 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक के अलावा 100 से अधिक रेफरी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन मेघालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

Trending Videos

खेल मंत्री ने कहा कि मुए थाई खेल भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर मेघालय की स्टार खिलाड़ी अल्फोंसा जिनिया और उत्तराखंड की पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को सम्मानित किया गया। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन मेघालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए। मेजबान उत्तराखंड के दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। सात खिलाड़ियों ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक भी देखने के लिए मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने पर आयोजन समिति की सराहना की। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव श्रीराम चौधरी, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, आयोजन सचिव नीलेश जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed