सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six-month pregnant woman found hanging after filming video against her mother-in-law

Haldwani: छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, वीडियो में सास और ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 03 Jun 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मरने से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है जिसमें उसने ससुराल पक्ष और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Six-month pregnant woman found hanging after filming video against her mother-in-law
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में सोमवार दोपहर छह माह की गर्भवती मनीषा (24 ) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शरीर घर की खिड़की के कुंडे से लगाए फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मनीषा को महिला अस्पताल भेजा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के पैनल ने मंगलवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार मरने से पहले मनीषा ने एक वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष और सास पर आरोप लगाए थे।

सीओ अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर दमुवाढूंगा के मल्ला प्लॉट निवासी संतोष कुमार की छह माह की गर्भवती पत्नी मनीषा (24) के फंदे से लटकने की जानकारी मिली। परिजन उसे महिला अस्पताल ले गए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ के अनुसार जांच में सामने आया कि महिला की अपनी सास से अनबन थी और उसने मरने से पहले वीडियो भी बनाया था। परिवार वाले पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शादी को सात साल नहीं हुए हैं ऐसे में मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मजिस्ट्रेट ने मायके और ससुराल वालों के बयान लिए गए। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम एक महिला चिकित्सक सहित तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया है। मनीषा का तीन साल का बेटा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांस्टेबल ने भरा पंचनामा तो जताई आपत्ति

पोस्टमार्टम हाउस पर काठगोदाम थाने के कांस्टेबल ने पंचायतनामा भरा। इस पर एचओडी डॉ. एके सिंह ने आपत्ति दर्ज की। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की जांच के दौरान भी कांस्टेबल ने बयान लिए। एचओडी ने कहा कि बयान मजिस्ट्रेट को ही दर्ज करने चाहिए जबकि शव लेकर विवेचक एसआई को आना चाहिए। यही नियम भी है। इसका पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed