सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kartikeya of Jyolikot selected for Inspire Award Scheme

Nainital News: ज्योलीकोट के कार्तिकेय का इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya of Jyolikot selected for Inspire Award Scheme
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट स्थित संत अंथोनी इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कार्तिकेय का भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चयन हुआ है। उसे विज्ञान प्रोजेक्ट में अपनी उपलब्धि के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। कार्तिकेय ने यह उपलब्धि अपने विज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से हासिल की है। उसके पिता जीवन चंद्र एक प्रगतिशील किसान और माता संगीता गृहिणी हैं। जीवन चंद्र और संगीता दोनों ग्राम चोपड़ा के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक सिस्टर मार्सीलीना ने कार्तिकेय को बधाई दी। प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा और सिस्टर सीमा ने भी छात्र की सराहना की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed