सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lal, always keep Jhulelal on my path...

Nainital News: लाल मेरी पथ रखियों सदा झूलेलाल...

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Lal, always keep Jhulelal on my path...
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास भगवान श्री झूलेलाल जी का 1076वां चेट्रीचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिंधी समाज की ओर से आयोजित इस उत्सव में भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया।
Trending Videos


उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को दिल्ली से आए बाबू भाई एंड पार्टी ने लाल मेरी पथ रखियों सदा झूलेलाल... भजन से किया। इसके बाद दमादम मस्त कलंदर... और अन्य भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। गीतांजलि मानवानी, भव्या लोहाना और पीहू असरानी सहित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सिंधी समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें उत्तराखंड पावर वेटलिफ्टिंग में सफल अमन तेजवानी, देश के पहले सिंधी महापौर श्रीचंद तेजवानी, सांसद शंकर लालवानी और मिस इंटरनेशनल इंडिया व सीडीएस में द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाली कशिश मेथवानी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए मंदिर का हो रहा निर्माण

सिंधी समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल मुलानी ने बताया कि पुरानी आईटीआई बरेली सड़क पर भगवान झूलेलाल जी के नए मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका उद्घाटन अगले छह माह में किया जाएगा। वहीं संरक्षक देवानंद आसवानी ने समाज को नशामुक्त रहने का संदेश दिया। महामंत्री तरुण तेजवानी, अशोक मुलानी, मनीष केशवानी, गौतम तेजवानी, कमल असरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed