{"_id":"69dc7bcf2e89dd3da5087150","slug":"legendary-singer-asha-bhosle-passed-away-on-sunday-but-she-immortalised-nainital-with-her-songs-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर नगरी हुई भावुक: जब-जब बजेंगे ये गीत... याद आएंगी आशा भोसले और नैनीताल की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर नगरी हुई भावुक: जब-जब बजेंगे ये गीत... याद आएंगी आशा भोसले और नैनीताल की वादियां
गिरीश रंजन तिवारी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
महान गायिका आशा भोसले भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन उनकी आवाज में बसे गीत आज भी नैनीताल और उत्तराखंड की वादियों को जीवंत कर देते हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
महान गायिका आशा भोसले रविवार को अनंत यात्रा पर चली गईं लेकिन अपने गाए गीतों से वे नैनीताल को अमर कर गईं। उन्होंने गढ़वाली गीत को भी अपनी आवाज दी। गुमराह फिल्म में सुनील दत्त, माला सिन्हा पर फिल्माए महेंद्र कपूर के साथ गाए उनके डुएट इन हवाओं में इन फिजाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे..., शशि कपूर व शर्मिला टैगोर पर फिल्माए मोहम्मद रफी के साथ के उनके डुएट दिन हैं बहार के, फिल्म आदमी और इंसान के जिंदगी के रंग कई रे.. गीतों के बोल सुनते ही आज भी नैनीताल का जादुई सौंदर्य सुंदर आंखों के सामने आ जाता है।
नैनीताल में शूट की गई प्रसिद्ध फिल्म कटी पतंग के राजेश खन्ना, आशा पारेख और कैबरे डांसर बिंदु पर फिल्माए गीत मेरा नाम है शबनम तुम्हारा नाम क्या है... के कुछ दृश्य भी नैनीताल में फिल्माए गए। 1969 में बनी फिल्म बेटी के लिए शकील बदायूंनी लिखित उनका गाया गीत लहंगा मंगा दे मेरे बाबू आज नैनीताल से... गीत से नैनीताल को बहुत प्रसिद्धि मिली थी। इसका संगीत सोनिक-ओमी ने दिया जिसे संजय खान, नंदा पर फिल्माया गया था। इतिहासकार प्रोफेसर अनिल के अनुसार रानीखेत में शूट की गई फिल्म दिल दे के देखो आशा पारिख, डायरेक्टर नासिर हुसैन और संगीतकार उषा खन्ना की भी पहली फिल्म थी। इसका गीत यार चुलबुला है... बहुत लोकप्रिय हुआ था। 1972 में हनीमून फिल्म की पूरी शूटिंग भी रानीखेत में हुई, इसमें उनका गाया गीत मेरे प्यासे मन की बहार..था।
उत्तराखंड की संस्कृति से लगाव था आशा ताई को
आशा भोसले को उत्तराखंड की संस्कृति से बहुत लगाव था औरm वह बार-बार यहां आने की इच्छा जताती थीं। वर्ष 2002- 03 में अल्मोड़ा महोत्सव में उनके आने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन अंतिम समय में स्वास्थ्य कारणों से निरस्त हो गय। इस कार्यक्रम में उनकी बहन उषा मंगेशकर ने गीत गाए थे।
गढ़वाली फिल्म के लिए गीत को आवाज दी थी
आशा भोसले ने गढ़वाली फिल्म ग्वेर छोरा के लिए एक भावपूर्ण गीत जनमो को साथ छे (जन्मों का साथ) है गाया था। यह गीत हिमालयन फिल्म्स ने प्रस्तुत किया था। यह गीत गढ़वाल के एक सीधे-साधे चरवाहे की जिंदगी को दर्शाता है।
Trending Videos