{"_id":"69dca3c537af0e1f1207857b","slug":"video-teachers-and-employees-in-pithoragarh-protested-demanding-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल करने करने की मांग, पिथौरागढ़ में गरजे शिक्षक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल करने करने की मांग, पिथौरागढ़ में गरजे शिक्षक और कर्मचारी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:35 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जिलेभर के शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ढोल बजाकर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर अपनी आवाज उठाई।रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलेभर से आए शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोपहर में रामलीला मैदान सदर से जुलूस निकाला। पेंशन बहाल न करने पर आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ सैकड़ों की भीड़ नगर की सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। कलक्ट्रेट के बाहर निर्धारित धरनास्थल पर हुई सभा में एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ) के जिला संरक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रवीन रावल ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना खत्म कर नई योजना लेकर आई, लेकिन उसमें भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा शिक्षक अपने जीवन के इतने वर्ष सरकार को देते हैं लेकिन सरकार रिटायरमेंट के बाद उनके और उनके बच्चों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एएनएमओपीएस के पिथौरागढ़ अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 2016 से सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। एनपीएस को यूपीएस का नाम देकर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने अब मन बना लिया है कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो 2027 के चुनाव में सभी उसके खिलाफ मतदान करेंगे। प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप भट्ट, जितेंद्र वल्दिया, मोहित सिंह बिष्ट, पंकज खोलिया सहित दिग्विजय रावल, कमलेश पांडे, केएस अधिकारी, डॉ हरेंद्र रावल, लक्ष्मण कोरंगा, राजू राणा, अशोक ठकुराठी, देवराज कन्याल समेत अनेक शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।