{"_id":"69dca0042026d1202606ab76","slug":"video-lake-city-welfare-club-celebrated-its-annual-function-with-great-pomp-in-nainital-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
गायत्री जोशी
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:19 PM IST
Link Copied
लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल का वार्षिकोत्सव शारदा संघ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिला सदस्यों ने दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ किया। साथ ही सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्थापकों ने क्लब के संघर्षपूर्ण सफर और आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. प्रगति जैन ने वार्षिक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सबका मन मोह लिया। पर्पल क्वीन प्रतियोगिता में लीला राज प्रथम, तुसी शाह द्वितीय, हेमा भट्ट तृतीय और कंचन जोशी चतुर्थ रहीं। ग्लास नृत्य में आशा पांडे ने प्रथम, प्रगति जैन ने द्वितीय, दीपिका बिनवाल ने तृतीय और जूही ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। भाग्य आजमाओ के तीन चरणों में दया कुंवर, सविता कुलोरा, मधुमिता और सांत्वना पुरस्कार गीता साह को मिला। बैलून फोड़ो प्रतियोगिता में दया कुंवर प्रथम, आशा पांडे द्वितीय, सोनू शाह तृतीय और प्रगति जैन सांत्वना पुरस्कार की हकदार बनीं। इनके अलावा डॉ. प्रगति जैन और रश्मि भट्ट को कुशल संयोजक पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक दीपा पांडे और सह-संयोजक ज्योति ढौंडियाल ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रानी साह, तनु सिंह, पल्लवी, मंजू बिष्ट, नीरू साह, आभा साह, रमा लोहनी, जया वर्मा, विनिता पांडे, मानसी गर्ग, अनुराधा भट्ट, रेखा पंत आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।