{"_id":"6a462494f279951c410e3474","slug":"man-drowned-in-the-kosi-river-while-crossing-it-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कोसी नदी में पैर फिसला...19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने मॉक ड्रिल के दौरान बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: कोसी नदी में पैर फिसला...19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने मॉक ड्रिल के दौरान बरामद किया शव
Thu, 02 Jul 2026 02:13 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:13 PM IST
सार
बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह की बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी पार करते समय कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह की बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन