{"_id":"69f6534d5545d298300240ba","slug":"mla-arrives-to-meet-anganwadi-workers-kaladungi-news-c-418-1-kdg1001-6285-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। विधायक बंशीधर भगत ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज बताया।
विधायक ने मुख्यमंत्री के सलाहकार से दूरभाष पर बात की और कार्यकर्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र उनकी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिखित आश्वासन मिलने तक धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। यहां कालाढूंगी एसडीएम सुधीर कुमार और तहसीलदार पूजा शर्मा भी मौजूद थीं। धरने में गीता मोमी, रमा पांडे, गंगा बिष्ट, शबनम परवीन, पुष्पा राठौर, द्रोपदी कुंवर, निर्मला कार्की, सना परवीन, सरस्वती आदि मौजूद थे।
Trending Videos